बतौली: कला केंद्र मैदान में मनाया गया सरहुल महोत्सव, बतौली समेत सरगुजा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से उरांव समाज के लोग पहुंचे
उरांव जनजाति ने अपने पारंपरिक आस्था और प्रकृति के प्रति गहन श्रद्धा को समर्पित सरहुल पर्व के उपलक्ष्य में सरहुल महोत्सव शनिवार को बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। इस दौरान अम्बिकापुर के कला केंद्र मैदान में समाज के लोगों द्वारा सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बतौली समेत सरगुजा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से उरांव समाज के लोग पहुंचे।