राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा खालवा विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद व पंधाना में निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि शिविर में 222 मरीजों की आंखों की जांच की गई।