यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय बुधवार 10.30 बजे अचानक कानपुर पहुंचे। सचेंडी में गैंगरेप पीड़िता घर पहुंच कर पीड़िता के पिता से बात की। उन्होंने पीड़िता के पिता को भरोसा दिया कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। अजय राय ने कहा कि 14 वर्षीय लड़की के साथ एक दरोगा ने रेप किया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी दरोगा को भागने का मौका दिया।