कुंडा: कुंडा तहसील क्षेत्र के एक गांव से घर से पैन कार्ड बनवाने हीरागंज बाजार निकली युवती हुई लापता
कुंडा तहसील क्षेत्र के एक गांव के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है। शनिवार को दिन में पीड़ित की बेटी घर से हीरागंज पैन कार्ड बनवाने के लिए निकली थी। शाम तक वह घर नही लौटी तो उसकी खोज बीन शुरु किया। पीड़ित पिता रोते बिलखते थाने पहुंचा और अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर बेटी के खोजे जाने की गुहार लगाई है। पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है।