रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र के बाईपास पर सोमवार सुबह ट्रक की टक्कर से स्कूटी में आग लग गई। हादसे में 68 वर्षीय राजेंद्र माहेश्वरी निवासी विदिशा घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।