हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में कदमा–नावाटांड रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नावाटांड निवासी ईश्वर राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कोडरमा से हजारीबाग टाउन जा रही वंदे भारत ट्रेन के सामने युवक आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।