बिलासपुर रेंज में जनता से प्रत्यक्ष संवाद के लिए "अनुभव" व्यवस्था के तहत QR कोड के माध्यम से फीडबैक लेने की शुरुआत की ।शुभारंभ के साथ ही थानों व पुलिस कार्यालयों में QR कोड लगाए गए जिसका अवलोकन में बिलासपुर पुलिस के कार्यों पर जनसामान्य से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। सिटी कोतवाली,सिविल लाइन,कोटा तथा सरकंडा थानों को विशेष रूप से अच्छा फीडबैक प्राप्त हुआ