समस्तीपुर: कर्पूरी ग्राम स्कूल के पास समस्तीपुर-पूसा पथ पर बाइक और पिकअप की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए
समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के कर्पूरी ग्राम स्कूल के पास समस्तीपुर-पूसा पथ पर गुरुवार रात 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक और पिकअप के बीच हुई सीधी टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान ताजपुर बाजार के मनीष कुमार और प्रशांत कुमार के रूप में की गई है।