समस्तीपुर: शिवाजी नगर में दो बाइकों की टक्कर, एक चालक गंभीर रूप से घायल
समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र मे गुरुवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे बाइक से बाजार जा रहे एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए परिजनों के द्वारा समस्तीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जख्मी बाइक सवार की पहचान शिव शंकर सिंह के रूप में की गई है जो शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के भटोरा गांव का रहने वाले बताये जा रहे है।