धावाटांड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान मेनवरण गांव निवासी संतोष यादव के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। रविवार की देर रात करीब 11:00 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया। बताया जाता है कि नीतीश अपनी बड़ी बहन संजना कुमारी को बाइक से दुधारी बाजार लेकर गया था।