मौके पर मौजूद लोगों ने सोमवार शाम 7 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़–उदयपुर हाईवे पर होड़ा चौराहे के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की ओर जा रहा था, तभी चालक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई