गुना नगर: आरोन रोड पर भीषण हादसा: दो बाइकों की टक्कर में फॉरेस्ट जवान समेत 3 घायल
आरोन रोड के जैता डोंगर तिराहे पर सोमवार सुबह करीब 8 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में फॉरेस्ट जवान उमेश यादव, पेट्रोल पंप कर्मचारी राजकुमार और एक अन्य साथी गंभीर घायल हो गए। डायल 112 ने तत्परता दिखाते हुए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राजकुमार ड्यूटी पर जा रहा था, जबकि उमेश यादव छीपोन चौकी से लौट रहे थे। हादसे के कारणों की जांच जारी है।