पूसा: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय लीची महोत्सव का आयोजन
समस्तीपुर जिले कृषि विश्वविद्यालय के सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी के द्वारा रविवार 4:00 बजे के आसपास जानकारी दी गई कि दो दिवसीय लीची महोत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें कुल 200 से अधिक वैरायटी की लीची का प्रदर्शनी के साथ-साथ लीची के उत्पाद से बने प्रोडक्ट का भी प्रदर्शनी लगाया गया। उत्सव के दौरान लीची ईटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।