झालरापाटन: झालरापाटन चौपाटी पर वाकिंग ट्रैक की सीढ़ियां क्षतिग्रस्त, हादसे का अंदेशा, लोगों ने मरम्मत की मांग की
झालरापाटन की चौपाटी पर वाकिंग ट्रैक की ओर उतरने वाली सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सीढ़ियों पर जगह-जगह दरारें आ गई हैं और ये दीवार से अलग हो गई हैं, जिससे कभी भी हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। वाकिंग ट्रेक पर घूमने वाले लोगों ने सोमवार सुबह 8:00 बजे बताया कि सीढ़ियों के कोनों में मोटी दरारें हैं और वे नीचे से भी पोली हो गई हैं।