अररिया: नरपतगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले के दो आरोपियों को अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Mar 15, 2024 अररिया के नरपतगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले के दो आरोपियों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया हैं. गिरफ्तार आरोपियों में एक 12 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरा किशोरी को ले कर जाने के आरोप में गिरफ्तार हुआ हैं. गिरफ्तार आरोपियों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया.