खातेगांव तहसील के अजनास नगर में ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता के दौरान हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। मगलवार दोपहर 12 बजे निष्पक्ष जांच मांग को लेकर सभी ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एसडीएम प्रवीण प्रजापती को ज्ञापन सौपा इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।