मुरैना नगर: नैनागढ़ रोड पर दिनदहाड़े गाय चोरी की वारदात, CCTV में कैद हुए तीन शातिर चोर, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
मुरैना की नैनागढ़ रोड पर दिनदहाड़े हुई गाय चोरी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।बेखौफ तीन युवकों ने दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर बंधी गाय को चुरा लिया।पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,जिसमें चोर बिना किसी डर के गाय ले जाते दिख रहे हैं।फुटेज वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।