छिबरामऊ: विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के मैथिली के पास तेज रफ्तार मोपेड फिसलने से 65 वर्षीय वृद्ध घायल, कराया गया भर्ती और रेफर
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कस्बा विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के मैथिली के पास तेज रफ्तार मोपेड अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे 65 वर्षीय प्रमोद नाथ घायल हो गए हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल को बुधवार की शाम6:00बजे 100शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल के लिए रेफर किया।