हज़ारीबाग: सदर प्रखंड के मोरांगी में हुए राज इंडियन ट्रेडर्स क्रशर फैक्ट्री में नियम ताक पर रखकर शुरू हुई थी फैक्ट्री
हजारीबाग सदर प्रखंड के मोरांगी में हुए राज इंडियन ट्रेडर्स क्रशर फैक्ट्री में हादसा मामले में नया खुलासा हुआ है। अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री को अवैध रुप से संचालित किया जा रहा था। इस बात की पुष्टि प्रदूषण विभाग और जिला खनन विभाग है, जहां से संचालन संबंधित कोई स्वीकृति नहीं ली गई थी। हादसा के बाद से फैक्ट्री बंद है और संचालक फरार हो गए है।