सरधना: सरूरपुर क्षेत्र में खाद्य विभाग ने की छापेमारी, जसड गांव में 200 किलो रसगुल्ला छेना किया नष्ट, कई जगह से लिए गए नमूने
सरूरपुर थाना क्षेत्र के जसड गांव में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चौधरी जगबीर सिंह की अगवाई में मावा और मिल्क केक का कारोबार चला रहे कई लोगों के यहां छापे मार कार्रवाई की गई सुंदर पुत्र चंगा की भट्टी से छेना रसगुल्ला का नमूना लिया गया वहीं लगभग 200 किलो रसगुल्ला छेना को नष्ट भी कराया गया खाद्य विभाग की छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा