कोरबा: भारी बारिश में खोरंगपारा पुलिया का एक हिस्सा बह गया, ग्रामीणों को हो रही है काफी परेशानी
Korba, Korba | Jul 16, 2025 कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश ने हाहाकार मचा रखा है. जहां देखो वहां तबाही की तस्वीर नजर आ रही है. ताजा मामला कोरबा जिले के ग्राम पंचायत रंजन का है जहां खोरंगापारा में SECL के द्वारा पांच वर्ष पहले बनाये गए पुलिया का एक हिस्सा भारी बारिश में बह गया. इस इलाके में करीब 40 परिवार निवासरत है, जिनका रंजना आना जाना पूरी तरह से बंद हो गया है।