बड़हरिया: बड़हरिया थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन
Barharia, Siwan | Jun 13, 2024 बड़हरिया थाना परिसर में गुरुवार को थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा व सीओ सरफराज अहमद की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में थानाध्यक्ष ने बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण मिलजुलकर मनाने की अपील किया है। इस दौरान सबिर खान, सुनील कुमार चंदेल, डॉ अमरूल हक, शमीम अहमद खान, कलामुद्दीन समेत आदि लोग उपस्थित थे।