सिकंदरपुर: नवानगर के समीप चार पहिया वाहन से टकराने पर बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल, बाइक समेत गिरा
नवानगर के समीप चार पहिया वाहन के टकराने से बाइक चला रहा युवक बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया । घटनास्थल पर इकट्ठा लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।