गोड्डा: राजपुरा गाँव में ज़मीन विवाद में मारपीट, एक घायल, मामला दर्ज
Godda, Godda | Mar 29, 2026 शनिवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजपुरा गाँव में जमीन विवाद में मारपीट हुई जिसमें सुशील मंडल घायल हो गया। बीती रात वो बेहोशी की स्थिति में था। उसका हाथ टूट गया है। उसने बताया कि निमाय मंडल, सोनू मंडल, कृष्णा मंडल, नबो मंडल, अरुण मंडल ने मारपीट किया था। जनवरी में भी मारपीट हुई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार दोपहर पीड़ित ने मामला दर्ज कराया।