लहरपुर: लहरपुर में कब्रिस्तान की जमीन पर बनी मस्जिद को ध्वस्त किया गया, पिलर तोड़ने में प्रशासन को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
सोमवार की सुबह नगर के जोशीताल चुंगी स्थित कब्रिस्तान की जगह पर बनी मस्जिद को प्रशासन व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। नगर के सभी मुख्य मार्गो, स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा मस्जिद जाने वाले सभी मार्गों को पुलिस बल लगाकर रोक दिया गया।