छिबरामऊ: सलेमपुर के एक कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, ऑटो में बैठे 5 लोग घायल, 3 को रेफर किया गया
छिबरामऊ के सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के सलेमपुर एक कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा सभी पांचो घायलों को बुधवार की दोपहर 1:20 पर 100 शैय्या अस्पताल में कराया भर्ती तीन की हालत गंभीर तिर्वा मेडिकल रेफर।