बालाघाट: अमरकंटक को 'लाल राजधानी' बनाने की नक्सली साजिश नाकाम, बालाघाट एसपी का बड़ा खुलासा
मध्य प्रदेश के शांत और पावन क्षेत्र अमरकंटक को नक्सली अपना नया मुख्यालय (हेडक्वार्टर) बनाने की फिराक में थे। बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा ने नक्सलियों की साल 2013 की उस गुप्त 'विस्तार नीति' का पर्दाफाश रविवार 29 मार्च की दोपहर में किया है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ से खदेड़े जाने के बाद वे अमरकंटक को अपनी 'लाल राजधानी' के रूप में विकसित करना चाहते थे।