हरदोई: हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर अटवा गांव के पास ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, युवक की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Mar 29, 2026 पत्नी को विदा कराने ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की बाइक हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर अटवा गांव के पास ब्रेकर पर अनिंयत्रित होकर पलट गई।उसे मेडिकल कालेज से निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया,वहां से उसे हायर सेंटर लखनऊ ले जाया जा रहा था,उसी बीच रास्तें में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।