ग्वालियर गिर्द: जनकगंज: जागृति नगर में नाले में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका
जनकगंज थाना क्षेत्र के जागृति नगर में नाले के अंदर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है यह व्यक्ति पूरी तरह नग्न हालत में है जिसकी उम्र 50 साल से ज्यादा बताई गई है अधेड उम्र के व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है जनकगंज पुलिस मौके पर पहुंची और उसने डेड बॉडी को लेकर पंचनामे के बाद डेड हाउस रवाना किया फिलहाल यह पता नहीं चला है कि मृतक कौन है