पांगणा: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करस़ोग के पूर्व अध्यक्ष बने कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, पार्टी हाईकमान ने सौंपी जिम्मेदारी
Pangna, Mandi | Apr 16, 2024 हिमाचल में लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए संगठन विस्तार लटका हुआ था। इस बीच मंगलवार को प्रदेश में कांग्रेस ने संगठन में बड़ी नियुक्ति की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करस़ोग के पूर्व अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी को प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। वहीं पृथ्वी सिंह नेगी ने अपनी नियुक्ति को लेकर सीनियर लीडरशिप का आधार जताया है।