गभाना: राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन जागरूकता रैली एवं महिला सशक्तिकरण पर हुई विशेष चर्चा
थाना गभाना क्षेत्र के गांव मडोला में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कारवाहक प्राचार्य डॉ. नेत्रपाल सिंह के नेतृत्व में, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी, डॉ. सरिता रानी एवं डॉ. अमित सिंह के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली