हांसी: हांसी में दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर लाखों रुपए की हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Hansi, Hissar | Oct 6, 2024 हिसार जिले के हांसी शहर के काली देवी चौक स्थित एक ऑटो इलैक्ट्रिक वर्क्स इन्वर्टर बैटरी की दुकान में लाखों रुपए की चोरी हो गई। दुकानदार की शिकायत पर हांसी शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चोरी से दुकानदार को करीब दो लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आदर्श नगर निवासी दुकानदार देवराज ने पुलिस को शिकायत दी है