सोलन: शहर में पानी की समस्या हुई विकराल, IPH विभाग ने गिरी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति बंद की, MC मेयर ने मांगा जवाब
Solan, Solan | Jul 5, 2025 शहर में पानी की समस्या और विकराल हो गई है। IPH ने शनिवार को अचानक गिरी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति अचानक बंद कर दी। इसके कारण MC को उन क्षेत्रों की पानी की आपूर्ति को बीच में रोकना पड़ा जहाँ पर करीब 7 से 8 दिनों बाद पानी की आपूर्ति की जा रही थी। MC मेयर ऊषा शर्मा ने इसका संज्ञान लेते हुए IPH विभाग के SDO को तुरत फोन कर योजना बन्द करने पर जवाब मांगा है।