कोल: कलेक्ट्रेट में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, डीएम ने किया ध्वजारोहण
Koil, Aligarh | Jan 26, 2026 जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट में 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया है। समस्त प्रशासनिक अधीनस्थ अधिकारियों के साथ डीएम संजीव रंजन सोमवार सुबह जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचे। सर्वप्रथम डीएम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद जिलाधिकारी के द्वारा समस्त अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान किया गया है।