इचाक: इचाक में मूसलाधार बारिश से संगीता देवी का कच्चा मकान गिरा, बीडीओ ने लिया जायजा
मूसलाधार बारिश में गिरी संगीता देवी की कच्चे मकान डीसी के निर्देश पर इचाक बीडीओ ने लिया जायजा, जल्द आवास का आश्वासन इचाक प्रखंड अंतर्गत देवकुली पंचायत के बक्सीडीह गांव की मसोमात संगीता देवी, पति स्व. छोटन ठाकुर, की कच्चे मकान बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश में धराशायी हो गई। उनका कच्चा मकान पूरी तरह से टूट गया।