जफराबाद थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के पास बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक सहज जन सेवा केंद्र संचालक को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से घायल संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।