कांकेर: ग्राम जेपरा के पीड़ित ग्रामीण हुक्का पानी बंद करने की शिकायत लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
Kanker, Kanker | Oct 8, 2024 कांकेर कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को लगभग 1:30 बजे पीड़ित ग्रामीण परिवार समेत पहुंचे।और उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गांव में परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया गया है। जिससे परिवार काफी परेशान है और उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत जेपरा सरपंच व ग्राम प्रमुखों द्वारा हमारे 12 सदस्य परिवार का हुक्का पानी बंद करने का निर्णय लिया गया है।