कांकेर: जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कांकेर कलेक्टर हुए तल्ख, ब्लॉक स्तर के अधूरे व अपूर्ण निर्माण कार्यों को लेकर की चर्चा
Kanker, Kanker | Oct 8, 2024 कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने मंगलवार की सुबह 10:30 बजे समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न निर्माण कार्यों के अधूरे एवं अपूर्ण रहने पर सभी जनपद पंचायतों के सीईओ पर नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि इस माह के अंत तक पुराने और अधूरे काम को करने कहा।