शिकारीपाड़ा: शिकारीपाड़ा में धूमधाम से नवमी पूजा संपन्न, कन्या पूजन भी किया गया
शिकारीपाड़ा प्रखंड के शिकारीपाड़ा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में धूमधाम से नवमी पूजा की गई। पूजा के बाद सभी ने दुर्गा मां के चरणों में पुष्पांजलि अर्पण किया। इसके बाद हवन कि गई जिसमें सभी ग्रामीणों ने हवन में आहुति दी। तत् पश्चात कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कन्याओं को चुनरी पहनाई एवं पैर में आलता लगाया गया। इसके बाद भोजन कराया गया।