टेहरोली: प्रधान टहरौली खास ने वरिष्ठ सेवानिवृत अध्यापकों को किया सम्मानित, शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए सभी ने रखे विचार
तहसील टहरौली क्षेत्र के किला एवं खास के वरिष्ठ सेवानिवृत अध्यापकों को शॉल श्रीफल एवं पुष्प माला पहना कर ग्राम प्रधान टहरौली खास नेपाल सिंह यादव ने सम्मानित कर कहा कि वरिष्ठ शिक्षकों ने अपने जीवन भर समाज को एकजुट कर क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति को जलाए रखा | अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा शिक्षा के लिए समर्पित किया था |