चान्हो: नेपाल हाउस में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सेक्शन ऑफिसर समेत दो घूस लेते गिरफ्तार।
Chanho, Ranchi | Jun 21, 2024 एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय से सेक्शन ऑफिसर समेत दो लोगों को घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी ने नेपाल हाउस स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में सेक्शन ऑफिसर ममता झरना और कर्मचारी विजय कुमार को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रांची एसीबी की टीम दोनों को अपने साथ लेकर गई है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है