प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में बुधवार की दोपहर लगभग 01 बजे सुरक्षित बनाए हर गांव, हर शहर सीखो आपदा रोधी निर्माण के नए हुनर विषय पर 10 दिवसीय राज मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रशिक्षक ओम प्रकाश कुमार ने राज मिस्त्रियों को आपदा रोधी भवन निर्माण तकनीक की जानकारी दी।