आगरा: मदिया कटरा चौराहा पर स्कूल की छात्रों से भरी बस गड्ढे में फंसी, पिछला पहिया धंसा, टला बड़ा हादसा
Agra, Agra | Feb 10, 2026 मदिया कटरा चौराहे पर छात्रों से भरी बस सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंस गई और बस का पिछला पहिया धंस गया। छात्र गुरु का ताल जा रहे थे, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी मची, लेकिन चालक की सतर्कता से सभी सुरक्षित रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी जगह रात में एक कार भी गड्ढे में पलट चुकी है। खराब सड़क के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है।