आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम छित्तेपुर में जमीनी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग व मारपीट के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है और उसके पास से घटना में प्रयुक्त 12 बोर की एसबीबीएल गन और भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं और वही पुलिस के अनुसार 11 मार्च को दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी।