बालूमाथ पाकी मार्ग पर हरिजन टोला के पास गुरुवार की रात बोलेरो वाहन के धक्के से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी पहचान कैलाश राम की पुत्री स्मृति कुमारी के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा बालूमाथ सीएचसी लाया गया। जहां पर डॉ अशोक कुमार एवं डॉ दयाशंकर ने उपचार किया गया, लेकिन उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए आज शुक्रवार कि सुबह रेफर कर दिया गया l