श्याम नगर में रांग साइड से आ रहे तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल अनिकेत उर्फ अन्नू (21) की भी शनिवार को मौत हो गई। हादसे के दौरान 8 सितंबर को मौके पर अन्नू के दोस्त अभय की मौत हो गई थी। चकेरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।