नानपारा: रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी ने 35 लाख की अघोषित मुद्रा के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जांच जारी
रुपईडीहा बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस ने 35 लाख की अघोषित मुद्रा के साथ संदिग्ध रूप से दो भारतीय एवं दो नेपाली अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसएसबी पुलिस के साथ इनकम टैक्स विभाग की टीम भी पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया है जांच पूरी होने के बाद आखिर इतनी भारी संख्या में मुद्रा कहां से आया और इसके पीछे क्या कारण है इसका खुलासा किया जाएगा।