नानपारा: नानपारा में डीएम और एसपी ने किया महिला थाने का उद्घाटन, शुरु हुआ नवनिर्मित महिला थाना
नानपारा कोतवाली के राजा बाजार पुलिस चौकी में नवनिर्मित महिला थाने का उद्घाटन किया गया डीएम अक्षय त्रिपाठी एसपी रामनयन सिंह ने संयुक्त रूप से थाने का उद्घाटन किया उद्घाटन से पहले पंडित संदीप मिश्रा ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजन किया इसके बाद दोनों अधिकारियों ने सिलापट का अनावरण किया और फीता काटकर उद्घाटन किया इस दौरान स्थानीय समाज सेवी मौजूद रहे