तरारी: तिरोजपुर में प्राथमिक विद्यालय के चप्पाकल की नाली और शौचालय को गांव के दबंगों ने किया बंद
Tarari, Bhojpur | Apr 20, 2025 तरारी थानाक्षेत्र के तिरोजपुर में प्राथमिक विद्यालय का चप्पाकल की नाली और शौचालय की नाली को गांव के हीं दबंगों द्वारा बंद कर दिया गया है। जबकि विद्यालय की जमीन चाहरदिवारी के बाहर भी चार फिट है। जिससे होकर विद्यालय का कल व शौचालय की नाली निकाली गई थी।करीब छह माह पहले दबंगो ने विद्यालय के चाहरदीवारी तक अपना जमीन होने का दावा कर नाली बंद कर दिया है।