फरीदाबाद: सेक्टर-37 क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर टीम 21 फरवरी को पल्ला क्षेत्र में गस्त पर थी। गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने श्री राम गार्डन के पास वेदराम कालोनी शनि बाजार से एक व्यक्ति को काबू किया। जिसकी तलाशी लेने पर देसी पिस्टल व 2 कारतूस बरामद किए गए। काबू आरोपी आफताब अंसारी है